अपराधहरिद्वार

“चलाकर मोडिफाइड मोटरसाइकिल, हीरो बन रहा था माइकल, कनखल पुलिस ने दबोचकर किया पैदल..

ऑपरेशन प्रहार के तहत "पिल्ला गैंग का एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, (देखें वीडियो..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रौब जमाने और सड़कों पर दहशत फैलाने वाले “पिल्ला गैंग” के गुर्गों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मॉडिफाइड मोटरसाइकिल पर स्टंट और मारपीट की वारदातों के जरिए इलाके में ‘हीरो’ बनने की कोशिश कर रहा गैंग का सदस्य आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने वाले इस गैंग की करतूतों का अब खुलासा हो रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत  प्रभारी निरीक्षक कनखल देवेंद्र रावत के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कार्रवाई को तेज कर दिया है।इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस ने एक और आरोपी को 4 मई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य 7 की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जांच में सामने आया कि यह गैंग जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में सक्रिय रहकर मामूली बातों पर मारपीट करता और उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करता था।10 अप्रैल 2026 को कुलदीप के पुत्र के साथ हुई मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे में 11 आरोपी चिन्हित हुए थे, जिनमें से पहले 2 नाबालिग समेत 3 को पकड़ा जा चुका था। अब गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिरदेश शर्मा उर्फ माईकल निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे न्यायालय रोशनाबाद में पेश किया जा रहा है।जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक, उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह, कांस्टेबल सतेन्द्र रावत, कांस्टेबल उमेद सिंह और कांस्टेबल प्रलव चौहान की टीम ने इस कार्रवाई को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!