हरिद्वार

“किशनपुर जमालपुर गांव में उन्नति का उत्सव: तीन दिवसीय मेले का भव्य समापन, गांव की तरक्की और संस्कृति का दिखा अनोखा संगम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: ग्राम पंचायत किशनपुर जमालपुर के स्थापना दिवस व पंचायत राज दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले का समापन समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्रन शेट्ट ने कहा कि “भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों के समग्र विकास से ही देश की वास्तविक प्रगति संभव है। ”उन्होंने पंचायत में स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीणों से सरकार की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान परवीन बानो के पति मौ. तहसीन द्वारा पांच सौ से अधिक विधवाओं, बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों को सूट व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसकी अतिथियों ने प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री एवं पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल और फोनिक्स के चेयरमैन युवा समाजसेवी चैरब जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चल रहे “नारी वंदन अभियान” को ग्राम पंचायत ने जमीनी स्तर पर साकार किया है।सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी और उत्तराखंड भाषा संस्थान उर्दू के पूर्व उपाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने स्वास्थ्य कर्मियों और हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक पत्रकार मोहम्मद तहसीन ने बताया कि ग्राम पंचायत में खेल मैदान, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, पंचायत भवन निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं तथा सड़क, बिजली-पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए गए हैं।मेले में मुंबई की कलाकार गायिका दीपा साहनी, ममता कुमारी, मेहविश और नज़राना सलमानी ने देशभक्ति व रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन अफ़ज़ल मंगलोरी ने किया। अंत में ग्राम प्रधान परवीन बानो ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ममतेश शर्मा एडवोकेट, हर्ष तिवारी, बीडीओ सुमन, सलमान फरीदी, दानिश अली, डॉ. सुरेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने ऑनलाइन शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!