हरिद्वार

“झाड़ू लगाते समय काल बनकर आया सांप, डसने से बुजुर्ग महिला की मौत..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर; रहमतपुर गांव में घर की सफाई करना एक बुजुर्ग महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया। घर में झाड़ू लगाते समय अचानक सांप ने 65 वर्षीय फूलमती को डस लिया। सांप के डसते ही महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि रहमतपुर गांव निवासी फूलमती (65) सोमवार को अपने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक घर में छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बरसात के मौसम में घरों और आसपास के इलाकों में सांप निकलने की घटनाओं से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। कलियर इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि कोतवाली में इस घटना के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!