अपराधहरिद्वार

गौ तस्करों के घरों पर कुर्की, खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ ले गई पुलिस..

हरिद्वार में गौ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, हिस्ट्रीशीटर असलम और सनव्वर हुए बेघर..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा
रुड़की: गौ तस्करी और गौ हत्या के मामलों पर हरिद्वार पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए गौ हत्या के आरोपी असलम और सनव्वर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है।

फाइल फोटो: प्रमेन्द्र डोबाल (पुलिस कप्तान हरिद्वार)

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्रधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में थाना भगवानपुर पुलिस में दोनों आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने न्यायालय से आदेशा प्राप्त कर ग्राम सिकरोड़ा स्थित गौ तस्कर के घरों में कुर्की की कार्यवाही की। कुर्की के दौरान तीन ट्रैक्टर और दो डीसीएम वाहनों में भरकर घर का सामान जब्त किया गया।

फोटो: स्वप्न किशोर सिंह (एसपी देहात)

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया गौ हत्या और तस्करी के आरोपी असलम उर्फ टांडा और सनव्वर थाना भगवानपुर के हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों आरोपियों पर पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, और ये गौ तस्करी में लंबे समय से संलिप्त थे। इन पर पहले से पुलिस की नजर थी।और अब कुर्की की कार्रवाई की गई है।पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि गौ तस्करी और हत्या करने वाले किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे।
—————————————
पुलिस की सख्ती से तस्करों में खौफ…….हरिद्वार पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशानुसार गौ तस्करी और गौ हत्या के मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। एसएसपी हरिद्वार ने गौ तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के साथ-साथ आरोपियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हुए है।
—————————————
तस्करों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा: एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल…एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि गौ तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी और गौ हत्या के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का उद्देश्य स्पष्ट है की गौ तस्करों को पूरी तरह से खत्म करना और जिले को इन अपराधों से मुक्त करना।
—————————————
नाम और पता आरोपी….1:- असलम उर्फ टांडा पुत्र सुल्तान, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार
2:-सनव्वर पुत्र सुल्तान, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार
—————————————
पुलिस टीम में शामिल….
1:- प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी
2:- व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी
3:- उ0नि0 सुभाष चन्द
4:- उ0नि0 पुनीत दानोसी
5:- उ0नि0 सन्तोष सेमवाल
6:- उ0नि0 शहजाद अली
7:- महिला उपनिरीक्षक किरन गोसाई
8:- कां0 1588 राहुल
9:- कां0 956 संजय नेगी
10:- कां0 ललित यादव
11:- कां0 सुन्दर चौधरी
12:- कां0 राहुल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!