अपराधहरिद्वार

“हैवानियत! नशे में धुत्त युवकों ने प्रेमी को पीटकर भगाया, किशोरी को खेत में ले जाकर किया गैंगरेप..

पीड़िता ने अर्धनग्न हालत में भागकर बचाई जान, महिला ने कपड़े देकर की मदद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपियों की तलाश..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी युवक के साथ बाइक पर घूमने निकली किशोरी को पथरी क्षेत्र में कुछ युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि नशे में धुत्त आरोपितों ने किशोरी के परिचित युवक की पिटाई कर उसे भगा दिया। इसके बाद किशोरी को खेत में ले जाकर गैंगरेप किया गया। किशोरी ने किसी तरह भागकर जान बचाई और ग्रामीणों से मदद मांगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, लक्सर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी अपने प्रेमी युवक के साथ पथरी थाना क्षेत्र के गांव से होती हुई काठा पीर दरगाह की ओर बाइक पर जा रही थी। गांव से थोड़ी दूरी पर खेतों में करीब सात-आठ युवकों ने दोनों को रोक लिया और प्रेमी की पिटाई करते हुए भगा दिया। आरोप है कि नशे में धुत्त आरोपितों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकत करते हुए उसे खेत मे ले गए। जहां कई युवकों ने गैंगरेप किया। उधर, किशोरी के स्वजन स्थानीय लक्सर पुलिस के साथ मिलकर लापता बेटी की तलाश करते रहे। एक महिला व ग्रामीणों की मदद से किशोरी अपने स्वजनों तक पहुंची। पीड़िता की आपबीती सुनकर स्वजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पथरी थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है।रात भर रखने पर हुआ झगड़ा…..
पीड़िता ने स्वजनों को बताया कि रात भर उसे बंधक बनाए रखने की बात पर आरोपितों के बीच कहासुनी हो गई। उसी दौरान वह किसी तरह उनके चुंगल से छुटकर अर्द्धनग्न हालत में खेतों के रास्ते जान बचाकर भागी और एक घर में छिपकर पनाह ली। जहां एक महिला ने किशोरी की हालत देखकर कपड़े देते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी। तब किशोरी की मुलाकात स्वजनों से हुई। आरोपित युवक शिवगढ़, फूलगढ़ आदि गांवों के बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं, पीटकर भगाए गए प्रेमी ने डर के कारण पुलिस या स्वजनों को सूचना नहीं दी। मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस अब प्रेमी के बयान भी दर्ज करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!