अपराधहरिद्वार

“20 हजार में खरीदे थे 1 लाख के नकली नोट, बाजार में चलाने पहुँचे तो पुलिस ने लिया दबोच, 84,500 के नकली नोट बरामद..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चल रहे अभियान का बड़ा असर, डमी करेंसी गैंग का भंडाफोड़, चार शातिर गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; धर्मनगरी हरिद्वार में नकली नोट खपाने की साजिश पर हरिद्वार पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए डमी करेंसी के एक और गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹500 के 169 नकली नोट (कुल ₹84,500) बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने असली ₹20 हजार देकर ₹1 लाख की नकली करेंसी खरीदी थी और उसे हरिद्वार के बाजारों में असली नोटों की तरह चलाने पहुंचे थे। मामले के सामने आने के बाद केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और पूरे नेटवर्क की गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपदभर में अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाने और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान यह बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अब नकली नोट उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रही है और पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस की टीम बीती रात मेला अस्पताल क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चार संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर बिल्केश्वर तिराहे से टिबड़ी तिराहे के बीच चारों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से ₹500 के 169 जाली नोट बरामद हुए। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गुरदासपुर निवासी एक व्यक्ति से कुछ दिन पहले ₹20 हजार में ₹500 के 200 नकली नोट खरीदे थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि हरिद्वार आने के बाद उन्होंने कुछ नकली नोट बाजार में चलाकर खरीदारी भी की थी। पुलिस अब उन दुकानों और स्थानों की जानकारी जुटा रही है जहां इन नोटों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही नकली नोटों की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए विशेष टीम गठित कर मुख्य सप्लायर की तलाश तेज कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी….
1:- सरजीत सिंह पुत्र करनाल सिंह, निवासी गीता दावा, थाना गुरदासपुर सिटी, जिला गुरदासपुर (पंजाब)
2:- टिंकू पुत्र सरजीत सिंह, निवासी गीता दावा, थाना गुरदासपुर सिटी, जिला गुरदासपुर (पंजाब)
3:- सुमित कुमार पुत्र संजीव कुमार, निवासी अरोड़ी मोहल्ला, थाना गुरदासपुर सिटी, जिला गुरदासपुर (पंजाब)
4:- संजीव कुमार पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी अरोड़ी मोहल्ला, थाना गुरदासपुर सिटी, जिला गुरदासपुर (पंजाब)कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम— प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट, उपनिरीक्षक संजीत कंडारी, उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल, उपनिरीक्षक नवीन नेगी, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, उपनिरीक्षक राधाकृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल सचिन सिंह, कांस्टेबल सचिन पाण्डेय व कांस्टेबल नवीन जोशी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!