अपराधदेहरादून

“देहरादून में स्नैचिंग कर महंगे शौक पूरे करने निकले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे—मोबाइल, डायमंड ईयररिंग और नगदी बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: महंगे शौक… तेज रफ्तार जिंदगी… और जल्दी पैसा कमाने का झांसा — इन सबका खामियाज़ा दो युवकों को सलाखों के पीछे पहुंचकर चुकाना पड़ा। गोविंदगढ़ रोड पर एक महिला का पर्स छीनकर भागने वाले स्नैचर आखिरकार दून पुलिस की पकड़ से बच नहीं सके। पुलिस ने सिर्फ चार दिनों में इस सनसनीखेज स्नेचिंग का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को मोबाइल, ज्वैलरी और कैश समेत धर दबोचा है।घटना का खुलासा पुलिस कप्तान अजय सिंह के सख्त निर्देशों पर संभव हो सका। SSP ने मामले को गंभीर मानते हुए कैंट थाना पुलिस को तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गई सम्पत्ति की बरामदगी के लिए व्यापक अभियान चलाने का आदेश दिया।इन निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुण्ठी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आस-पास के मार्गों के CCTV फुटेज पलटकर देखे और फीड्स को जोड़कर संदिग्धों की पहचान में अहम सुराग जुटाए। फुटेज को मुखबिर तंत्र में साझा किया गया और बीते दिनों हुई ऐसी वारदातों में शामिल अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी कराया गया। पुलिस के दबाव, निरंतर निगरानी और तकनीकी विश्लेषण का नतीजा आखिरकार सामने आया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने यमुना कॉलोनी सेकंड क्लब के बाहर से घटना में शामिल दोनों शातिर— अनंत रावत और फैजल — को गिरफ्त में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से शिकायतकर्ता का छीना गया दो मोबाइल फोन, डायमंड ईयररिंग की जोड़ी, 2700 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK07FX 6947) बरामद हुई। पूछताछ में दोनों युवकों ने कबूल किया कि वे मित्र हैं—एक दून में फेरी लगाता है और दूसरा डेयरी में काम करता है। महंगे शौक एवं आसान पैसे के लालच में इन्होंने महिला का पर्स छीनने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त….
1:- अनंत रावत, पुत्र राम राज
निवासी: बड़कोट उपराड़ी (उत्तरकाशी)
अन्य पता: देवपुरा इस्लामपुर, बाराबंकी, यूपी
हाल: कबीर डेयरी, मच्छी बाजार, देहरादून
उम्र: 19 वर्ष
2:- फैजल, पुत्र अयूब अली
निवासी: मुस्लिम बस्ती, लक्खीबाग, देहरादून
मूल निवासी: मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
उम्र: 19 वर्ष
बरामदगी….
मोबाइल फोन – 02
डायमंड ईयररिंग – 02
नगद – 2700 रुपये
मोटरसाइकिल — UK07FX 6947 (स्प्लेंडर, काला रंग)
पुलिस टीम…..
निरीक्षक कमल कुमार लुण्ठी, प्रभारी कोतवाली कैंट
उ0नि0 विनयता चौहान, चौकी प्रभारी बिंदाल
हे0का0 नवीन कुमार
का0 सर्वेश
का0 योगेश सैनी
का0 मनोज उप्रेती
का0 नरेन्द्र, कोतवाली नगर
का0 शार्दुल, कोतवाली बसन्त बिहार
का0 रविन्द्र टमटा, कोतवाली डोईवाला
एसओजी टीम…
उ0नि0 शैकी कुमार
का0 पंकज
का0 ललित
का0 अमित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!