हरिद्वार

“देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, लोडर वाहन से टकराई इको वैन, चार की मौत, तीन घायल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
डोईवाला; देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बुधवार सुबह मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब देहरादून की ओर से आ रहे पिकअप वाहन का पिछला टायर अचानक निकल गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराया। इसी दौरान पीछे से आ रही इको वैन भी अनियंत्रित पिकअप से जा भिड़ी।बुधवार सुबह करीब 10:40 बजे हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली डोईवाला और चौकी हर्रावाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल मिले। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भिजवाया।हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नरेश (42) पुत्र महावीर निवासी टिकट वाली गली, रेलवे रोड, रोहतक, हरियाणा, विनोद निवासी रोहतक, हरियाणा, विपेंद्र सिंह (35) पुत्र रामबरन सिंह निवासी रेलवे रोड, हरियाणा और विक्की पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम गिन्नौर, बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!