हरिद्वार

“नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने की मांग..

महापौर किरन जैसल को पार्षद अहसान अंसारी ने सौंपा मांग पत्र, चौराहे पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से पहचान देने की मांग उठी है। पार्षद अहसान अंसारी ने चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने के साथ ही वहां उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर नगर निगम की महापौर किरन जैसल को मांग पत्र सौंपा।पार्षद अहसान अंसारी ने मांग पत्र में बताया कि चौराहे के उद्घाटन के दौरान स्थानीय निवासियों ने महापौर के समक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग रखी थी। स्थानीय लोगों की भावनाओं को देखते हुए महापौर ने भी चौराहे पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि घोषणा के बाद से क्षेत्रवासी लगातार इस मांग को पूरा कराने के लिए आग्रह कर रहे हैं। ऐसे में महापौर से अनुरोध किया गया है कि पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं, ताकि चौराहे का नामकरण और प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके।पार्षद ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक रहे हैं। चौराहे का नाम उनके नाम पर रखे जाने और प्रतिमा स्थापित होने से न केवल त्रिमूर्ति नगर की पहचान को नई दिशा मिलेगी, बल्कि युवा पीढ़ी को उनके साहस, राष्ट्रभक्ति और देशसेवा से प्रेरणा भी मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नेताजी के प्रति सम्मान की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!