अपनी ताकत को पहचाने, समाज बदलने को आगे आएं महिलाएं: रीमा..
जागरूकता मुहिम के लिए कोटद्वार में सम्मानित हुई हरिद्वार के अधिवक्ता रीमा शाहिम, महिलाओं को दी अहम जानकारियां..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: उत्तराखंड पुलिस के डिजिटल वॉलिंटियर के तौर पर सोशल मीडिया पर जागरूकता मुहिम चलाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए हरिद्वार की अधिवक्ता रीमा शाहिम को कोटद्वार में एक कांफ्रेंस के दौरान सम्मानित किया गया। प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया की ओर से आयोजित वूमेन शाइन कॉन्फ्रेंस में रीमा के प्रयासों की सराहना की गई। इस मौके पर एडवोकेट रीमा शाहिम ने महिलाओं और बालिकाओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी भी दी।कार्यक्रम में हर साल की तरह चिकित्सा, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही महिला शक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आम महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई एडवोकेट रीमा शाहिम ने महिलाओं के अधिकार और महिला सुरक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को जरूरत सिर्फ अपनी ताकत पहचानने की है।
फिर वह समाज में बड़े बदलाव की पटकथा लिख सकती हैं ।कहा कि खुद पर भरोसा रखना चाहिए और लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसे हासिल करने में जुट जाना चाहिए। रीमा शाहिम ने कार्यक्रम में साइबर अपराध से सचेत रहने के उपाय भी महिलाओं को बताए। विशिष्ट अतिथि डाक्टर अंजलि सिंह ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारियां दी गई। संस्था के अध्यक्ष अमित सेमुअल ने उत्तराखंड, यूपी और पंजाब में संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम में संस्था के सभी सेंटर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अंत में सभी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।