उत्तराखंड

“बड़ा हादसा : नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर 30 मीटर गहरी खाई में गिरा, युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी..

अंधेरा बना रेस्क्यू में बाधा, पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से जारी बचाव अभियान, घायलों की संख्या की पुष्टि बाकी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
कालाढूंगी: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाढूंगी से लगभग एक किलोमीटर ऊपर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में लगभग 25 से 30 लोगों के सवार होने की सूचना मिल रही है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, इसके बावजूद रेस्क्यू टीमों द्वारा युद्धस्तर पर अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकालने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत एवं बचाव दल लगातार सभी यात्रियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने अथवा घायलों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!