हरिद्वार

“रानीपुर डीपीएस की प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल, सुराज सेवादल ने खोला मोर्चा, एडमिशन में अनियमितता के आरोप, प्राचार्य के इस्तीफे की मांग..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: डीपीएस रानीपुर स्कूल की नर्सरी प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्कूल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य के इस्तीफे तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा है और निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया।सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि नर्सरी कक्षा के आवेदन पत्र केवल बीएचईएल कर्मचारियों के बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए, जबकि अन्य अभिभावकों को इससे वंचित रखा गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि विद्यालय के नाम पर महंगे सामान लेकर प्रवेश देने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से यह प्रक्रिया जारी है और पूरे मामले में प्राचार्य की भूमिका संदेह के घेरे में है।रमेश जोशी ने कहा कि नर्सरी कक्षा में लगभग 250 बच्चों को बाहरी श्रेणी से प्रवेश दिया गया, जबकि शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत केवल 15 से 20 बच्चों को ही दाखिला मिला। उन्होंने आरटीई की अधिक सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित करने, सभी प्रवेशों की सूची सार्वजनिक करने और शिकायतों के निस्तारण के लिए निष्पक्ष समिति गठित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष अजय मौर्य, संगठन मंत्री अतीश मिश्रा, महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, नितिन कटारिया, राजेश, सुशील, मुजफ्फर, आलिम, नौशाद, नफीस, दिनेश, विपिन और हिमांशु धामी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!