अपराधहरिद्वार

“कथित प्रेमी के साथ मां को देखने पर दोनों ने बेटी को पीटा पति पर भी हमला, मुकदमा दर्ज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ बेटी के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि नाबालिग बेटी ने अपनी मां को उसके कथित प्रेमी के साथ देख लिया था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-5 लेबर कॉलोनी निवासी एक फैक्ट्री कर्मचारी ने तहरीर देकर बताया कि 12 जून की सुबह वह ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने कथित तौर पर अपने परिचित भूपेंद्र को घर बुलाया। आरोप है कि दोनों एक कमरे में थे, तभी उसकी 13 वर्षीय बेटी वहां पहुंच गई। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी मां और भूपेंद्र ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।शिकायतकर्ता के अनुसार, बच्ची को घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए धमकाया गया। इसी दौरान शोर सुनकर उसकी दादी भी मौके पर पहुंच गईं। बाद में पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिवार को दी। आरोप है कि जब उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात करने की कोशिश की तो एक अज्ञात नंबर से कॉल कर उसे भी धमकाया गया।पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन शाम वह सेक्टर-4 स्थित विद्या मंदिर स्कूल के पास से गुजर रहा था, तभी भूपेंद्र कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए हेलमेट से सिर पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!