अपराधहरिद्वार

“नशे की खेप लेकर निकले तस्कर को ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने रास्ते में दबोचा..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 480 नशीले कैप्सूल समेत तस्कर गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रानीपुर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को धर दबोचा। आरोपी मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल लेकर सप्लाई के लिए जा रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्क चेकिंग के दौरान वह बच नहीं सका। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से SPASMORE ब्रांड के कुल 480 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपदभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सुमननगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करते हुए गढ़मीरपुर पथरी पुल तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच की। इस दौरान एक स्प्लेंडर प्लस बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर घबराया, जिस पर टीम ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride व Dicyclomine Hydrochloride Capsules (SPASMORE) 385 mg के कुल 480 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी की पहचान इस्लाम पुत्र मतलूब निवासी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह ये नशीली दवाइयां अपने एक साथी से लेकर आया था, जिसका संबंध न्यू शिफा मेडिकल स्टोर, दौड़बसी नसीरपुर कलां थाना पथरी क्षेत्र से बताया गया है। पुलिस ने आरोपी इस्लाम समेत प्रकाश में आए अन्य आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सकता है।पुलिस टीम….
1:- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2:- अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर
3:- कांस्टेबल जोत सिंह
4:- कांस्टेबल विजयपाल
5:- कांस्टेबल बीरेन्द्र जोशी
6:- कांस्टेबल गिरेन्द्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!