
पंचनामा-ब्यूरो
हरिद्वार: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के दौरान एक महीने के भीतर हुई पांच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को लेकर प्रदेश भर में गुस्सा है। इसी कड़ी में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा हादसों पर की गई अनर्गल और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि “पिछले एक माह में हुई पांच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं श्रद्धालुओं की जान ले चुकी हैं। ये हादसे भाजपा सरकार की लापरवाही और चारधाम यात्रा संचालन में विफलता को उजागर करते हैं। ऐसे समय में भाजपा प्रभारी का गैर-जिम्मेदाराना बयान बेहद निंदनीय है।
पूर्व विधायक रामयश सिंह और प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार की अनदेखी और संवेदनहीनता के कारण ही हेलीकॉप्टर हादसों में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, “श्रद्धालुओं की असमय मृत्यु से पूरा प्रदेश शोक में है, और भाजपा नेता संवेदना व्यक्त करने की बजाय बेहूदा टिप्पणियां कर रहे हैं।
वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने भाजपा नेताओं के बयानों को ‘घमंड और संवेदनहीनता का परिचायक’ बताया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि “भाजपा सरकार में ना श्रद्धालु सुरक्षित हैं, ना बेटियां। ये सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।
महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता आम जनता की पीड़ा को नजरअंदाज कर रहे हैं और सत्ता के नशे में चूर हैं। वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह और पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर हादसों ने न सिर्फ श्रद्धालुओं की जान ली है, बल्कि व्यापारियों को भी नुकसान पहुंचाया है।
पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और पार्षद सोहित सेठी ने भाजपा सरकार को चारधाम यात्रा संचालन में पूरी तरह से असफल बताया। उन्होंने कहा, “जो सरकार तीर्थ यात्रियों की जान की हिफाजत नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं।
विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रमुख कांग्रेसजन…..
विमल शर्मा साटू (ब्लॉक अध्यक्ष), ऋषभ वशिष्ठ (पार्षद प्रतिनिधि), अकरम अंसारी (पार्षद), नलिनी दीक्षित (प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस), जाशिद अंसारी, प्रहलाद सिंह चौहान, सन्नी कुमार (पार्षद), करन सिंह राणा, हरीश कुमार, आदित्य कुमार आदि शामिल रहे।