हरिद्वार

“विक्रम भुल्लर बने भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष, मिशन–2027 को लेकर युवाओं में उत्साह की लहर..

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर जताई खुशी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार की कड़ी में पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा होते ही समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद विक्रम भुल्लर वेद मंदिर आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विक्रम भुल्लर की युवाओं में मजबूत पकड़ है और उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा मिशन–2027 को पूरी कर्मठता और एकजुटता के साथ आगे बढ़ाएगा। उन्होंने युवाओं तक पहुंच बनाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार करने की अपेक्षा जताई।भाजयुमो द्वारा विक्रम भुल्लर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि जिलाध्यक्ष रहते हुए विक्रम भुल्लर ने युवाओं को संगठन से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली है।नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, नवजोत वालिया, पूर्व अध्यक्ष राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप प्रधान, दीपांशु शर्मा, युधिष्ठिर वालिया, रविकांत मलिक, लेखराज गुर्जर, सौरव शर्मा, गर्व बत्रा, शैंकी चौधरी, आदर्श कश्यप, छोटू जयंत, शाहरूख सलमानी, शुभम खटाना, हर्ष वालिया, आदित्य चौहान, मनीष ठाकुर, योगेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!