अपराधहरिद्वार

“प्यार में बना ‘रोड़ा’, तो कर दी हत्या: शादीशुदा बेटी से शादी करना चाहता था आरोपी, पुलिस ने खोला हत्याकांड का सनसनीखेज राज..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर की सख्त मॉनिटरिंग में खुला राजवीर हत्याकांड, 48 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: बहादराबाद क्षेत्र में हुए राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस ब्लाइंड मर्डर केस के पीछे की वजह मृतक की शादीशुदा बेटी से आरोपी का प्रेम संबंध निकला। आरोपी पंकज कुमार मृतक की बेटी का तलाक करवाकर उससे शादी करना चाहता था, लेकिन राजवीर इस रिश्ते के खिलाफ था। इसी रंजिश में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर खेत में ले जाकर हथौड़े से सिर कुचलकर राजवीर की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, बाइक, मृतक का मोबाइल, पर्स समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं।एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 27 अप्रैल की सुबह डायल-112 के माध्यम से पुलिस को बहादराबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां मृतक की पहचान बिजनौर निवासी राजवीर सिंह के रूप में हुई। मृतक के बेटे प्रियांशु की तहरीर पर कोतवाली बहादराबाद में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए भौतिक साक्ष्यों, फील्ड यूनिट की जांच और डिजिटल एविडेंस के आधार पर पुलिस मृतक के साथ शराब पीने वाले लोगों तक पहुंची। जांच के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगा,

जिसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस टीम कलियर रोड स्थित लकी हॉस्पिटल के बाहर पहुंची। वहां स्प्लेंडर बाइक पर बैठे संदिग्ध पंकज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की पूरी साजिश उगल दी।प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खुलासा किया कि आरोपी पंकज का मृतक की बेटी से प्रेम संबंध था। युवती पहले से शादीशुदा थी और आरोपी उसका तलाक करवाकर उससे शादी करना चाहता था। लेकिन मृतक राजवीर इस रिश्ते का विरोध कर रहा था।

इसी कारण आरोपी ने अपने साथी छोटे लाल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 26 अप्रैल की शाम दोनों आरोपी राजवीर को शराब पिलाने के बहाने बोंगला अंडरपास के पास पापुलर के खेत में ले गए और वहां हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने पंकज की निशानदेही पर उसके साथी छोटे लाल को भी नहर पटरी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र

और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपी दोनों सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे और पहले से एक-दूसरे को जानते थे।गिरफ्तार आरोपी….
1:- पंकज कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी शर्मा वाली बिल्डिंग, रोशनाबाद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।
2:- छोटे लाल पुत्र गंगा सागर, हाल किरायेदार लालू के मकान में रोशनाबाद, मूल निवासी सीतापुर बालाजी पुरम कॉलोनी थाना ज्वालापुर हरिद्वार, उम्र 36 वर्ष।
बरामदगी…..
स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, मृतक के खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज।पुलिस टीम में शामिल रहे…..
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गौरोला, उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, कांस्टेबल बलवंत सिंह, नितुल यादव, विकास थापा, मुकेश नेगी, वीरेन्द्र चौहान, चालक कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अरुण चमोली।
थाना सिडकुल से उपनिरीक्षक अजय शाह, कांस्टेबल राजेश।सीआईयू हरिद्वार से निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक ऋतुराज सिंह, कांस्टेबल दीप गौड़, उमेश, वसीम और हरवीर।
फील्ड यूनिट टीम से कांस्टेबल अनिल चौहान और विनय भट्ट शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!