Uncategorized

“लक्सर पुलिस की मानवीय पहल: खोए मोबाइल लौटाकर लौटाई मुस्कान, कई चेहरों पर फिर खिली उम्मीद की रौशनी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: लक्सर क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की है। जिन चेहरों पर लंबे समय से मायूसी छाई थी, वहां अब मुस्कान लौट आई है। लक्सर पुलिस ने आमजन को उनके खोए हुए कीमती मोबाइल फोन वापस सौंपकर न केवल राहत दी, बल्कि एक सकारात्मक संदेश भी दिया कि पुलिस प्रशासन आम जनता के साथ है।
————————————–
1.84 लाख के 12 मोबाइल किए बरामद……एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर साइबर सेल और क्राइम इंवेस्टिगेशन यूनिट (CIU) की संयुक्त टीम ने बेहतरीन कार्य करते हुए कुल 1.84 लाख रुपये मूल्य के 12 मोबाइल फोन रिकवर किए। ये मोबाइल न केवल स्थानीय क्षेत्र से, बल्कि पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी खोए हुए थे। मोबाइल की बरामदगी की सूचना मिलते ही कई लोग लक्सर पहुंचे और पुलिस की इस ईमानदार पहल की सराहना की।
————————————
सीओ नताशा सिंह ने खुद सौंपे मोबाइल…..लक्सर सीओ नताशा सिंह ने खुद एक-एक कर आम नागरिकों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। इस दौरान फोन प्राप्त करने वाले लोग खुशी से फूले नहीं समाए और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान कोतवाल राजीव रौथाण और एसएसआई मनोज गैरोला भी मौजूद रहे।इस पहल से न केवल लोगों का खोया हुआ विश्वास लौटाया गया, बल्कि यह भी प्रमाणित हुआ कि जब इरादे नेक हों, तो तकनीक और तत्परता के साथ पुलिस आमजन के लिए वरदान बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!