अपराधउत्तराखंड

सुनार की आंखों में झोंकी धूल, बदल दी नकली सोने की अंगूठी…

असली अंगूठी बरामद होने पर फूट-फूटकर रोने लगी महिला......

  1. पंच👊नामा ब्यूरो
    हरिद्वार: उपनगर ज्वालापुर के बाजार में सहारनपुर की एक महिला ने ग्राहक बनकर सुनार की आंखों में धूल झोंकी और असली सोने की अंगूठी बदलकर नकली सोने की अंगूठी थमा दी। महिला ने बड़ी चतुराई से नजर बचाकर हेरा फेरी को आज दिया। पर अंगूठी देखते ही सुनार को शक हो गया। बदली गई असली सोने की अंगूठी मिलने पर महिला फूट फूटकर रोने लगी। इस मामले में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    ज्वालापुर में अवनीश भारद्वाज की गुरुकृपा ज्वेलर्स के नाम से सुनार की दुकान है। एक महिला दुकान पर पहुंची और सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा अवनीश भारद्वाज ने अंगूठी दिखाई और इसी बीच वह दूसरे ग्राहक से बातचीत करने लगे। आरोप है कि महिला ने नजर बचाते हुए एक सोने की अंगूठी गायब कर दी और उसकी जगह नकली सोने की अंगूठी रख दी। अंगूठी बदले जाने का शक होने पर सुनार ने महिला से पूछताछ की। पहले तो महिला ने बचने का प्रयास किया, मगर सख्ती करने पर महिला से असली सोने की अंगूठी बरामद हो गई। सुनार की तरफ से उनके भतीजे सागर कुमार ने ज्वालापुर कोतवाली में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि आरोपी महिला हाजरा पत्नी सलीम निवासी कैलाशपुर, थाना गागलहेड़ी सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया  गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!