सड़क हादसे में CBI कांस्टेबल की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा..
हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, परिवार में मचा कोहराम..

पंच👊नामा
रुड़की: भगवानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में सीबीआई कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना बुधवार की है, जब सीबीआई कांस्टेबल अमित रावत अपनी आई-10 कार से देहरादून लौट रहे थे। भगवानपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक अमित रावत (पुत्र धर्म सिंह रावत), देहरादून के राजपुर रोड निवासी थे और दिल्ली सीबीआई में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को वह अपनी निजी आई-10 कार से दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार अलावलपुर के पास हाईवे पर पहुंची, वह अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल कांस्टेबल को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने अमित रावत को मृत घोषित कर दिया। भगवानपुर थाना पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में कार के अनियंत्रित होने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी रुड़की सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।