
पंच👊नामा
पिरान कलियर: नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं। कलियर नगरपंचायत के वार्ड नंबर-1 से अमजद मलिक ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच अपनी सेवाओं और मदद के लिए पहचाने जाने वाले अमजद मलिक ने बिना किसी पद के रहते हुए भी जनता की समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी छवि एक ईमानदार और कर्मठ जनसेवक की है, जो क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं।
—————————————
जनता की समस्याओं का समाधान ही प्राथमिकता……अमजद मलिक ने सरकारी प्रमाण पत्र दिलाने से लेकर क्षेत्र की समस्याओं को हल कराने तक, बिना किसी पद के रहते हुए भी जनता के लिए हरसंभव प्रयास किया। उनके इन कार्यों ने उन्हें वार्ड की जनता के बीच एक विशेष पहचान दी है। अमजद मलिक ने पिछले कई वर्षों में क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ विपक्ष की भूमिका भी ईमानदारी से निभाई। उन्होंने जनता की आवाज को बुलंद करते हुए उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए।
—————————————
पिछले चुनाव में मामूली अंदर के बाद भी जनता के साथ…पिछले चुनाव में मामूली अंतर से रहने के बावजूद, अमजद मलिक ने जनता से संपर्क बनाए रखा और हर मौके पर उनकी समस्याओं का समाधान तलाशा। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा जनता को प्राथमिकता दी है और हर वर्ग के लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। यही कारण है कि आज वह वार्ड-1 के वह मजबूत दावेदार के रूप में सामने आए हैं।
—————————————
समस्याओं को हल करने का अनुभव बना ताकत…..अमजद मलिक ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को सुलझाने के लिए कई सालों से अनगिनत प्रयास किए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता का भरोसा उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया, बल्कि निजी स्तर पर भी कई कार्य किए जिससे जनता उन्हें पसंद करती है।
—————————————
वार्ड-1 में बढ़ा चुनावी उत्साह…..अमजद मलिक की दावेदारी से वार्ड-1 में चुनावी माहौल गर्मा गया है। जनता उनके कामकाज से प्रभावित है और उन्हें समर्थन देने के लिए तैयार है। अमजद मलिक का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास करना और जनता की सेवा करना है। उन्होंने बताया “जनता के प्यार और समर्थन ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है। अगर इस बार मुझे वार्ड-1 की जिम्मेदारी मिलती है, तो मैं क्षेत्र को एक आदर्श वार्ड बनाने का हरसंभव प्रयास करूंगा,
—————————————
वार्ड की आवाज बनने को तैयार….अमजद मलिक का जनता के साथ गहरा जुड़ाव और उनकी सेवाभावना उन्हें इस चुनाव में एक सशक्त उम्मीदवार बनाती है। वार्ड-1 की जनता को अब एक ऐसा प्रतिनिधि चुनने का मौका है, जिसने बिना किसी पद के भी उनकी सेवा को प्राथमिकता दी और उनके हक की आवाज बुलंद की।