हरिद्वार

“राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हरिद्वार में विधिक जागरूकता का संदेश, महिला महाविद्यालय में लगा साक्षरता शिविर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखंड नैनीताल के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की ओर से महिला महाविद्यालय डिग्री कॉलेज, कनखल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सचिव/सिविल जज (एसडी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार सिमरनजीत कौर रहीं। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से बालिकाओं के अधिकारों से संबंधित विषयों पर उत्कृष्ट कलाकृतियों का प्रदर्शन किया।शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लॉ इंटर्न दिव्य अग्रवाल, खुशी शर्मा, मानसी गोयल एवं कंचन शर्मा द्वारा बाल विवाह निषेध अधिनियम, महिलाओं से संबंधित अपराध, भ्रूण हत्या, दहेज निषेध अधिनियम सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही कविता के माध्यम से भी छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।एडवोकेट रमन कुमार सैनी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के उद्देश्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही निशुल्क विधिक सहायता व नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर ने अपने संबोधन में पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम, महिलाओं से संबंधित अपराध, प्रतिकर योजना और साइबर अपराध जैसे गंभीर विषयों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को कानूनी रूप से जागरूक किया। इस अवसर पर “दहेज को कहें ना” अभियान का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के अंत में पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का चयन कर मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन समिति की सचिव वीणा शास्त्री, प्राचार्य डॉ. गीता जोशी, समस्त प्राध्यापकगण, कॉलेज स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर प्रेरणा द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!