उत्तराखंड

“गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड पुलिस में सम्मान की बरसात, डीजीपी दीपम सेठ की सूची से महकमे में जश्न का माहौल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस महकमे को बड़ी सौगात दी है। उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुरस्कृत होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी होते ही पूरे विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है। सम्मान सूची को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर निचले स्तर के सिपाहियों तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।इस सूची की सबसे अहम खासियत यह है कि इसमें पद या रैंक का कोई भेदभाव नहीं किया गया है। आला अफसरों के साथ-साथ फील्ड में दिन-रात ड्यूटी निभाने वाले सिपाहियों को भी सम्मान के योग्य माना गया है। वर्षों से कठिन परिस्थितियों में सेवा दे रहे जवानों के लिए यह सम्मान उनके मनोबल को नई ऊंचाई देने वाला साबित हो रहा है।सूची जारी होने के बाद प्रदेश भर की पुलिस लाइनों, थानों और चौकियों में जश्न जैसा माहौल बन गया। साथी पुलिसकर्मी एक-दूसरे को बधाइयां देते नजर आए। कई जवान ऐसे भी हैं, जिन्हें पहली बार गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है, जिससे उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल है।डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस की असली ताकत उसकी मेहनती और अनुशासित फोर्स है। ईमानदारी से काम करने वाले हर पुलिसकर्मी को सम्मानित करना विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से पुलिसकर्मियों में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।गणतंत्र दिवस पर मिला यह सम्मान न सिर्फ पुलिसकर्मियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि इससे आम जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!