हरिद्वार

“तिरंगे की शान, सेवा का सम्मान और उपलब्धियों का गौरव..

77वें गणतंत्र दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने रची नई गौरवगाथा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने अनुशासन, शौर्य और उत्कृष्ट सेवा का भव्य प्रदर्शन करते हुए एक साथ कई उपलब्धियों को अपने नाम किया। पुलिस लाइन रोशनाबाद से लेकर जनपद के प्रत्येक थाना कार्यालय तक गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों को सम्मानित कर पुलिस महकमे का मनोबल नई ऊँचाइयों पर पहुँचा।पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित क्वार्टर गार्ड में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर तिरंगा फहराया और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की निष्ठा एवं कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किए गए अधिकारियों और जवानों के नाम मंच से पुकारे गए और उनके सराहनीय कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।वहीं पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र मेहरा ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। जनपद के समस्त थाना कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।सम्मान की नई पटकथा लिखती हरिद्वार पुलिस…..
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवा, साहस और विशिष्ट कार्यों के लिए हरिद्वार में तैनात 11 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित किया गया।पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर):
सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद हरिद्वार
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (सेवा के आधार पर):
पूर्ण सिंह रावत, मुख्य आरक्षी, जनपद हरिद्वार
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु):
जितेंद्र चौधरी, एसपी हरिद्वार
निशा यादव, एसपी हरिद्वार
अभय कुमार, एसपी सिटी हरिद्वार
शांति कुमार, निरीक्षक, हरिद्वार
दीप गौड़, आरक्षी, जनपद हरिद्वार
राहुल आर्य, आरक्षी, जनपद हरिद्वार
ललित मोहन बिष्ट, आरक्षी, जनपद हरिद्वारइसके साथ ही हर्षिल व थराली में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्य करने के लिए विवेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार व प्रदीप बिष्ट, निरीक्षक, जनपद हरिद्वार को भी पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ से सम्मानित किया गया।ज्वालापुर कोतवाली को मिला प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ थाने का गौरव….
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरिद्वार पुलिस के लिए एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई। प्रदेश में बेस्ट थाने के रूप में चयनित ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी कुंदन सिंह राणा को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!