हरिद्वार

“हरिद्वार पहुंची रमता पंचों की जमात, मेला पुलिस प्रशासन ने किया स्वागत..

मेला आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल, डीएम मयूर दीक्षित, मेला अधिकारी सोनिका और एसएसपी नवनीत सिंह समेत अधिकारियों ने किया संतों का अभिनंदन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; अर्द्धकुंभ की तैयारियों के बीच रमता पंचों की जमात हरिद्वार पहुंच गई है। संतों के हरिद्वार आगमन पर मेला पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मेला आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, मेला अधिकारी सोनिका, मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, अपर मेला अधिकारी नंदन कुमार और दयानंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मेला पुलिस प्रशासन की ओर से संतों का स्वागत करते हुए उन्हें अर्द्धकुंभ के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आश्वस्त किया गया। अधिकारियों ने कहा कि संतों के प्रवास, आवागमन और धार्मिक गतिविधियों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।मेला आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अर्द्धकुंभ में संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक कार्ययोजना बनाई जा रही है। संतों के आगमन से लेकर उनके प्रवास तक पुलिस की ओर से आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।मेला अधिकारी सोनिका ने कहा कि अर्द्धकुंभ के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं। संतों की परंपराओं और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अर्द्धकुंभ में आने वाले संतों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियां जारी हैं। संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने कहा कि जिला पुलिस मेला पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी। अर्द्धकुंभ के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button