अपराधहरिद्वार

“कलियर में गौकशी का भंडाफोड़, पुलिस का छापा, 144 किलो गौमांश के साथ दो शातिर गिरफ्तार, दुकान पर चल रहा था अवैध कटान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: पिरान कलियर क्षेत्र में गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 144 किलो गौमांश, पशु कटान के औजार और मांस तौलने का तराजू बरामद कर किया है, पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद भर में गौकशी व पशु कटान पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना पिरान कलियर पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्राम मुकर्रबपुर कलियर स्थित एक मांस की दुकान पर अवैध रूप से गौकशी की जा रही है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके पर दुकान संचालक अनस कुरैशी पुत्र फारूख कुरैशी निवासी मुकर्रबपुर कलियर व उसका साथी रिहान कुरैशी पुत्र एहसान कुरैशी निवासी मोहल्ला मजहर हसन, थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में गौमांश व पशु कटान में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना पिरान कलियर पर गौवंश अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मय माल मुकदमाती माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक सुनील दत्त पंत, हेडकांस्टेबल रविन्द्र बालियान, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह व चालक कांस्टेबल नीरज राणा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!