अपराधदेहरादून

“24 घंटे में चेन स्नैचिंग का खुलासा, बलिंकिट का डिलीवरी ब्वॉय निकला शातिर लुटेरा..

बुजुर्ग महिला से छीना था मंगलसूत्र, पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: रायपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का दून पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर खुलासा कर एक बार फिर अपनी मुस्तैदी का परिचय दिया है। घटना को अंजाम देने वाला कोई पेशेवर बदमाश नहीं, बल्कि ब्लिंकिट में काम करने वाला डिलीवरी ब्वॉय निकला, जो अपने महंगे शौकों और कर्ज के बोझ तले अपराध की राह पर उतर आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया कीमती मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई…..
बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस संवेदनशील घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर थाना रायपुर पुलिस ने तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया। गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, साथ ही मैनुअल पुलिसिंग करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार की गई मेहनत और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित की।जंगल से गिरफ्तारी, मंगलसूत्र बरामद…..
पुलिस की त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के चलते घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी सचिन को बद्रीश कॉलोनी के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बुजुर्ग महिला से छीना गया मंगलसूत्र भी बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।डिलीवरी के बहाने करता था महिलाओं की रैकी….
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रिंग रोड स्थित ब्लिंकिट एजेंसी में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करता था। अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसने कई लोगों से उधार लिया था। कर्ज चुकाने और जल्दी पैसा कमाने की लालच में उसने स्नेचिंग की योजना बनाई। डिलीवरी के दौरान वह अकेले आने-जाने वाली महिलाओं पर नजर रखता था और मौका पाकर वारदात को अंजाम देता था।ऐसे दिया घटना को अंजाम…..
25 जनवरी की सुबह आरोपी काम पर जा रहा था, तभी नथुवावाला ढांग क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को अकेले पैदल जाते देख उसने पीछा किया। शिव मंदिर ढांग से नीचे जाने वाले रास्ते पर अचानक झपट्टा मारकर महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से फरार हो गया। बाद में वह मंगलसूत्र बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण….
सचिन पुत्र सर्वेश कुमार
निवासी – ग्राम रसूलपुरकला, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) हाल पता – जोगीवाला, रिंग रोड, देहरादून
उम्र – 30 वर्ष
पुलिस टीम….
1:- सुनील नेगी, चौकी प्रभारी बालावाला
2:- हे0कां0 दीप प्रकाश
3:- कां0 प्रेम पंवार
4:- कां0 मुकेश कनाडाई
5:- कां0 किशन पाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!