
पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: वन विभाग के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और हंगामा करने के मामले में थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों युवकों ने वन विभाग के आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर हुई कार्रवाई…….
देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वन क्षेत्राधिकारी आशा रोड़ी रेंज के अधिकारी रविंद्र कुमार बेडवाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दो व्यक्तियों ने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, गाली-गलौज करते हुए राजकीय कार्य में बाधा डाली।
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।।पुलिस टीम ने जांच और दबिश के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों में वैभव गौड़ पुत्र शिव प्रसाद सिंह गौर व सावेज शाह पुत्र अकरम शाह, निवासीगण थाना पटेल नगर, देहरादून शामिल है।



