हरिद्वार

“जनता बोली — थैंक्यू हरिद्वार पुलिस, लौटाए 20 लाख के 110 मोबाइल फोन” जीता दिल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कनखल थाना पुलिस की सक्रिय कार्यशैली ने एक बार फिर जनविश्वास को मजबूत किया है। गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने की कार्रवाई से कई चेहरों पर मुस्कान लौट आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कनखल पुलिस ने 110 मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।सोमवार को थाना कनखल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी की मौजूदगी में बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और पुलिस की तत्पर कार्यवाही की सराहना की।थाना कनखल के इंस्पेक्टर देवेंद्र रावत ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल एवं सर्विलांस की मदद से ट्रेस कर बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चला रही है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।मोबाइल स्वामियों ने थाना कनखल पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद किया और इंस्पेक्टर देवेंद्र रावत और उनकी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। इस बरामदगी अभियान में उपनिरीक्षक मुन्ना नेगी व महिला कांस्टेबल अराधना की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!