हरिद्वार

“अमित शाह के दौरे पर सुराज सेवा दल का विरोध, हरिद्वार में रोके गए कार्यकर्ता, देहरादून में भी प्रदर्शन, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार/देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के उत्तराखंड दौरे के दौरान सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हरिद्वार में गृहमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मंगलौर स्थित जिला कार्यालय के पास रोक दिया, जबकि देहरादून में भी संगठन ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।हरिद्वार में सुराज सेवा दल के दर्जनों कार्यकर्ता अवैध खनन पर रोक, स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने और युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर गृहमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। कुछ देर तक कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।संगठन के प्रदेश महामंत्री Devendra Bisht ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कार्यकर्ताओं को रोक रही है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री पूरे देश के हैं और उनसे मिलकर अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है।संगठन मंत्री Atish Mishra ने भाजपा सरकार पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि गौ, गंगा, गीता और सनातन की बात करने वाली भाजपा जमीनी मुद्दों से ध्यान भटका रही है।इधर देहरादून में सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष Ramesh Chandra Joshi के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इन पर ध्यान नहीं दे रही है। यदि जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज किया गया तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।इस दौरान देवेंद्र बिष्ट, पूजा नेगी, कावेरी जोशी, इंतजार, पूजा बिष्ट, रईस अहमद, प्रवीण अग्रवाल, नौसाद, साबिर राणा, नफीश राजा, जावेद और सन्नवर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!