
पंच👊नामा ब्यूरो
हरिद्वार: होली के दिन हुड़दंग और दबंगई दिखाते हुए ग्राम प्रधान के घर में घुसकर लाठी-डंडों, तलवार और तमंचे से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सघन दबिश के बाद यह सफलता हाथ लगी। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई। एसएसपी ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
थाना सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बीती 5 मार्च को वादी प्रमोद पाल की तहरीर पर थाना सिडकुल में आरोपी राजीव पाल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोप है कि सभी आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडों और तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुस आए और वादी व उसके परिजनों के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट को सौंपी गई थी।
गिरफ्तार आरोपी….
1:- जतिन उर्फ भारत पुत्र परमाल सिंह निवासी जयराम जोत, थाना कर्नलगंज, जिला गोंडा (उ0प्र0)
2:- राजीव पाल पुत्र जंग बहादुर निवासी ग्राम मंसूरपुर, थाना मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0)
3:- रोहन सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम धारूवाला मंडावली, थाना बिजनौर, जिला बिजनौर (उ0प्र0)
4:- सागर पुत्र मामचंद निवासी ग्राम रामपुर मनिहारन, थाना मनिहारन, जिला सहारनपुर (उ0प्र0)
पुलिस टीम……
उपनिरीक्षक नितेश शर्मा (थानाध्यक्ष), व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, उ0नि0 अनिल बिष्ट, हे0का0 संजय सिंह, हे0का0 देशराज, हे0का0 जितेन्द्र मलिक, का0 रोहित कुमार, का0 गजेन्द्र तोमर, का0 अनिल कण्डारी, का0 मनीष व का0 अरविन्द कुमार शामिल रहे।



