अपराधदेहरादून

“मॉर्निंग वॉक के दौरान विवाद, ताबड़तोड़ फायरिंग की चपेट में आकर रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: राजधानी में छोटी सी बात पर हुए विवाद ने एक और जान ले ली। राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दो कार सवारों के बीच मामूली ओवरटेकिंग विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गईं। इस फायरिंग की चपेट में आकर मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत हो गई।घटना सुबह करीब 6:39 बजे मसूरी रोड पर मालसी के पास हुई। पुलिस के अनुसार दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो N कार सवारों के बीच रास्ता न देने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।आरोप है कि स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा करते हुए उसे रोकने के लिए टायरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसी दौरान सड़क पर टहल रहे जाखन निवासी रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशें नाकाम रहीं।फायरिंग के बाद फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर जोहड़ी गांव के पास पेड़ से जा टकराई। इसके बाद हमलावरों ने कार सवारों के साथ मारपीट की और गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं।वारदात के बाद आरोपी खुलेआम फरार हो गए, जिससे पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर चेकिंग तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इस सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर राजधानी की सड़कों पर बढ़ती गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!