अपराधहरिद्वार

“दरगाह में नहीं चलेगी गुंडागर्दी: हुड़दंग करते 4 पर पुलिस का शिकंजा, चालान कर सिखाया सबक..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर: हरिद्वार के पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में हुड़दंग मचाकर माहौल खराब करने वालों पर पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए चार लोगों को मौके से दबोच लिया। सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग कर रहे इन युवकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत असामाजिक तत्वों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में पिरान कलियर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की।प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में दरगाह क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क रही। जैसे ही कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करते पाए गए, पुलिस ने बिना देरी किए उन्हें हिरासत में ले लिया।एसएसआई देवेन्द्र सिंह तोमर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के तहत चालान किया। पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक (20 वर्ष), महफूज (30 वर्ष), फिरोज खान (36 वर्ष) और शेर अली (27 वर्ष) शामिल हैं, जो पिरान कलियर क्षेत्र के ही निवासी हैं।पुलिस टीम में शामिल रहे: एसएसआई देवेन्द्र सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, होमगार्ड प्रदीप कुमार और होमगार्ड ललित कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!