अपराधहरिद्वार

“आंगनबाड़ी जांच टीम को गांव में घेरकर धमकी! सरकारी अफसरों से अभद्रता, कहा- दोबारा गांव में घुसे तो अंजाम होगा बुरा, FIR दर्ज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर जांच के दौरान सरकारी टीम को धमकाने और कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।बाल विकास परियोजना अधिकारी वर्षा शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी टीम, जिसमें सुपरवाइजर सुनीता भारती और मीनाक्षी शामिल थीं, के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हदीसा के केंद्र पर जांच करने पहुंची थीं। इसी दौरान गांव निवासी जुनैद वहां आ गया और जांच प्रक्रिया में दखल देने लगा। आरोप है कि उसने टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि “जांच ठीक से कर लो, नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा” और यहां तक कह दिया कि दोबारा गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।घटना के दौरान युवक का रवैया इतना आक्रामक था कि सरकारी टीम को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। इस तरह की धमकी और दबाव बनाने की कोशिश को गंभीरता से लेते हुए परियोजना अधिकारी ने थाना बहादराबाद में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!