हरिद्वार

“ज्वालापुर से किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, रात भर से तलाश कर रहे परिजन..

किसी को कोई जानकारी हो तो परिवार को सूचना देकर कर सकते हैं मदद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र के कोटरवान मोहल्ले से एक किशोर रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन रात भर अपने स्तर से उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अब पुलिस को सूचना दी गई है पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर के मोहल्ला कोटरवान निवासी फरमान अली फर्नीचर का काम करते हैं, उनका 15 साल का बेटा फराज पुत्र फरमान अली बीती रात करीब 11 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास व रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया।किशोर के लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं। परिजनों ने मामले की सूचना ज्वालापुर पुलिस को दे दी है, जिसके बाद पुलिस ने भी किशोर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को फराज कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 9368482252 या ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी के मोबाइल नंबर 9411112828 पर सूचना दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!