अपराधहरिद्वार

“ऑपरेशन प्रहार” में पिल्ला गैंग की कमर टूटी, 3 मास्टरमाइंड गिरफ्तार, अब होगी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कनखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 9 गिरफ्तारियां..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: अपराध की जड़ें जमाने की कोशिश कर रहे “पिल्ला गैंग” पर कनखल पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने गैंग को नशा, पैसा और हथियार उपलब्ध कराने वाले तीन मास्टरमाइंड आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग का जाल भूपतवाला, कोतवाली नगर, ज्वालापुर, कनखल, पथरी और लक्सर तक फैला हुआ था। पुलिस अब तक इस मामले में 9 गिरफ्तारियां कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान चिन्हित कर जल्द गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों, शराब तस्करों, हिस्ट्रीशीटरों, वारंटियों और हुड़दंगियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में कनखल क्षेत्र में बढ़ रही मारपीट और गैंगवार जैसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सादे कपड़ों में पुलिस टीमें सक्रिय की गई थीं।प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में गठित टीमों ने जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान रॉयल हट, जगजीतपुर में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए प्रणव शर्मा की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गैंग को सपोर्ट करने, नशा और हथियार उपलब्ध कराने के साथ वारदातों को अंजाम दिलाने में अहम भूमिका निभाते थे। पुलिस अब इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्ती की तैयारी भी कर रही है।गिरफ्तार अभियुक्त…
1:- कुशलपाल पुत्र अनिल कुमार सैनी निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप, थाना कनखल हरिद्वार
2:- आकाश कुमार पुत्र बिरेन्द्र कुमार निवासी तुकमापुर थाना नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
3:- हिमांशु उर्फ जौनी पुत्र पतराम सैनी निवासी राजा का राजपूत थाना नूरपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेशपुलिस टीम….
1:- SHO देवेन्द्र सिंह रावत
2:- वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुज सिंह
3:- उप निरीक्षक सुधांशु कौशिक
4:- उप निरीक्षक धनराम शर्मा
5:- अपर उप निरीक्षक ललित मोहन
6:- हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह
7:- कांस्टेबल सतेन्द्र रावत
8:- कांस्टेबल उमेद सिंह
9:- कांस्टेबल रधुबीर रावत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!