अपराधहरिद्वार

“कनखल में पिल्ला गैंग पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: नशा और हथियार सप्लाई करने वाला खास गुर्गा गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और गैंगबाजों पर लगातार हो रही कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पिल्ला गैंग के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने गैंग को नशा, पैसा और हथियार मुहैया कराने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। भूपतवाला से लक्सर तक फैले इस गैंग के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा लगातार मजबूत होता जा रहा है और अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कनखल पुलिस शराब तस्करों, हिस्ट्रीशीटरों, वारंटियों, वांछित अपराधियों और गुंडा तत्वों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चला रही है। क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सादे वस्त्रों में विशेष टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया।प्रभारी निरीक्षक कनखल देवेंद्र रावत के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से घटना में शामिल एक और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक 04 मई को वादी प्रणव शर्मा निवासी कनखल ने अपने साथ हुई मारपीट के संबंध में कोतवाली कनखल में मुकदमा दर्ज कराया था। रॉयल हट, जगजीतपुर में हुई इस घटना में वादी गंभीर रूप से घायल हुआ था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लगातार दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पाल पुत्र अशोक पाल निवासी कांगड़ी श्यामपुर, हाल निवासी कुम्हारगढ़ा थाना कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस टीम में एसएसआई अनुज सिंह, उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, हेडकांस्टेबल जितेन्द्र शाह, कांस्टेबल सतेन्द्र रावत, कांस्टेबल उमेद सिंह व कांस्टेबल रधुबीर रावत शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!