अपराधहरिद्वार

“सड़कों और आश्रमों से गाय चुराने वाला ‘गौ तस्कर’ घूम रहा रहा था बिना नम्बर प्लेट की स्कॉर्पियो में, पुलिस ने दबोच’कर पहुंचाया हवालात..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमंचा, जिंदा कारतूस, नकदी और गौ तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: haridwar में गौ तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर गौ तस्कर को दबोचते हुए उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, नकदी और बिना नम्बर प्लेट की स्कॉर्पियो बरामद की है। आरोपी पर जनपद के कई थानों में पहले से संगीन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर अपराधियों, गौ तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में जयराम मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नम्बर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैरियर लगाकर वाहन को रोक लिया और आरोपी को दबोच लिया।प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी परवेज उर्फ अल्लाहदिया पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कस्साबान, ज्वालापुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, 5100 रुपये नकद और बिना नम्बर प्लेट की स्कॉर्पियो बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ आश्रमों और सड़कों से गाय चोरी कर वाहन से ले जाकर बेचता था। आरोपी ने सप्तसरोवर आश्रम क्षेत्र से गाय चोरी कर बेचने की घटना भी कबूल की है, गिरफ्तार आरोपी ने अपने फरार साथी का नाम इमरान उर्फ लंबू निवासी रामपुर रुड़की बताया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार उक्त मामले में पूर्व से मुकदमा दर्ज था, जबकि अवैध हथियार बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में एक और मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान, हेडकांस्टेबल संजयपाल व कांस्टेबल बृजमोहन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!