अपराधहरिद्वार

“ज्वालापुर में लाखो की ‘स्मैक’ के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने खोली नशे के नेटवर्क की परतें..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32.02 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और नगदी बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत साढ़े नौ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान नहर पटरी रानीपुर झाल क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था और इलाके में स्मैक सप्लाई करने का काम कर रहा था।प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सालिम उर्फ शालिम पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम बहादरपुर खादर, कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 32.02 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन और 320 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम प्रभारी चौकी बाजार देवेन्द्र पाल, कांस्टेबल कपिल गोला व कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!