अपराधहरिद्वार

“डायल 112 पर सिरफिरे की सनक, हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी..

चार दिन से पुलिस को दे रहा गालियां, कंट्रोल रूम में मचा हड़कंप..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार में इमरजेंसी मदद के लिए बना डायल 112 कंट्रोल रूम पिछले चार दिनों से एक सिरफिरे की करतूतों से परेशान है। आरोपी लगातार पुलिस को कॉल कर गालियां बक रहा है और हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा है। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने मोबाइल नंबर से बार-बार डायल 112 पर कॉल कर रहा है। कॉल के दौरान वह पुलिसकर्मियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। इतना ही नहीं, उसने हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए कई बार देश और प्रदेश के बड़े नेताओं पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।लगातार मिल रही धमकियों के बाद मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट करते हुए हरकी पैड़ी समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है।शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस मोबाइल नंबर से कॉल की जा रही है, उसकी तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!