अपराधहरिद्वार

“मोबाइल लोकेशन बनी सुराग, खाकी ने दबोच लिया “शिकार” नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पंजाब से गिरफ्तारी, अपहृत किशोरी सकुशल बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: थाना सिडकुल क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में अब पोक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया।थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर, लोकेशन और सिम आईडी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में मोबाइल की लोकेशन न्यू माधोपुरी, लुधियाना (पंजाब) में मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां आरोपी शैलेंद्र पुत्र मोलईराम निवासी ग्राम ओरिल पट्टी थाना पवई जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश को दबोच लिया गया। साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।बताया गया कि वादी की लिखित तहरीर पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा द्वारा की जा रही थी। बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में पोक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा व कांस्टेबल दीपक दानू शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!