अपराधउत्तराखंड

“तलवार लेकर गली में उतरा “खरगोश”, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने पहुंचाया जेल..

एसएसपी के सख़्त निर्देश पर 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस ने कसा शिकंजा, अवैध तलवार बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
उत्तराखंड: मोहल्ले में हाथ में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले “खरगोश” को आखिरकार खाकी ने दबोच लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक खुलेआम तलवार लेकर लोगों को दौड़ाता नजर आया तो इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमा हरकत में आया और कुछ ही घंटों में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तलवार भी बरामद हुई है।एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज कोली उर्फ कल्लू उर्फ “खरगोश” को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने वार्ड नंबर-23 रम्पुरा क्षेत्र में मामूली विवाद के दौरान एक परिवार के लोगों को तलवार लेकर दौड़ाया था। घटना के बाद आरोपी इलाके में दहशत फैलाकर फरार हो गया था, जिससे मोहल्ले में भय का माहौल बन गया था।जानकारी के मुताबिक 13 मई को रम्पुरा चौकी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक हाथ में तलवार लेकर गली में लोगों को धमकाता दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो का एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी ने विवाद के दौरान मारपीट करते हुए तलवार से लोगों को डराने की कोशिश की थी।शिकायतकर्ता राम सेवक पुत्र राम कुमार निवासी वार्ड नंबर-23 रम्पुरा की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। रविवार को सूचना मिली कि आरोपी ब्लॉक रोड क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज कोली उर्फ कल्लू उर्फ “खरगोश” पुत्र कांती कोली निवासी वार्ड नंबर-23 रम्पुरा, थाना रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तलवार बरामद की गई। पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, बलवा, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ अन्य निरोधात्मक कार्रवाई भी कर रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी, चौकी प्रभारी रम्पुरा पंकज कुमार, एसआई धीरज टम्टा समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, हथियारों के बल पर दहशत फैलाने और आम जनता में भय पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ उधम सिंह नगर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!