अपराधहरिद्वार

“मोटा भाई” के नेटवर्क तक पहुंची पुलिस, बाइक सवार दो स्मैक तस्कर दबोचे, लाखों की ‘स्मैक’ बरामद..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ जिलेभर में अभियान जारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करों पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 15.37 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दोनों तस्करों को टीम ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया। मामले में एक अन्य आरोपी “रहमान उर्फ मोटा भाई” का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद भर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और जनपद में नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाना है।इसी क्रम में शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने टिबड़ी रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक घबरा गए और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने तत्काल पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आजाद पुत्र इकबाल निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी, उम्र 39 वर्ष व शौकीन पुत्र जामिन निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी, उम्र 37 वर्ष के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आजाद के कब्जे से 7.20 ग्राम तथा शौकीन के कब्जे से 8.17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह स्मैक “रहमान उर्फ मोटा भाई” नामक युवक से खरीदकर लाए थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी रहमान उर्फ मोटा भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल, अपर उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार व कांस्टेबल रमेश सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!