अपराधहरिद्वार

“बिल्डर रवि चौहान व बेटे पर एक और मुकदमा दर्ज, करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: चर्चित बिल्डर पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बार ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में दिवंगत अधिवक्ता व बिल्डर सुरेंद्र पाल सिंह विर्क की पत्नी भावनात्मक स्थिति का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।पुलिस के मुताबिक, रिचपाल कौर विर्क की ओर से दी गई शिकायत पर रवि चौहान और उसके पुत्र ऋषभ चौहान निवासी सीतापुर, हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्रार्थिनी के पति ने जीवनकाल में रवि चौहान के साथ मिलकर ज्वालापुर रानीपुर झाल क्षेत्र में “ड्रीम सिटी” नाम से कॉलोनी विकसित की थी। पति की मृत्यु के बाद आरोपी ने महिला को सलेमपुर महदूद में नए प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी देने का झांसा दिया।तहरीर के अनुसार, वर्ष 2019 में आरोपी ने रानीपुर और ज्वालापुर क्षेत्र की जमीनों के कई बैनामे महिला के पुत्र योगवर सिंह से अपने नाम करा लिए। दस्तावेजों में लाखों रुपये का भुगतान चेक से दिखाया गया, लेकिन आरोप है कि निवेश के नाम पर पूरी रकम वापस ले ली गई। बाद में जमीन अपने पुत्र ऋषभ चौहान के नाम दानपत्र कर दी गई। महिला का दावा है कि वर्तमान में उक्त जमीन की कीमत करीब नौ करोड़ रुपये है।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पेटलवुड और पेंटागन मॉल के पास स्थित अन्य जमीनों में भी धोखाधड़ी कर कब्जा कर लिया। गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले भी शहर कोतवाली में पीड़िता की ओर से आरोपी बिल्डर पिता-पुत्र के खिलाफ एक अन्य मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज नए मुकदमे के बाद मामला और चर्चा में आ गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!