हरिद्वार

“ज्वालापुर बिजलीघर पर कांग्रेस का हल्लाबोल, अघोषित कटौती के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन..

भीषण गर्मी में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, कांग्रेस ने दी जनआंदोलन की चेतावनी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर बिजलीघर का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता वरुण बालियान ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ तो डाल दिया, लेकिन इसके बावजूद लोगों को सुचारू बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारी वर्ग और विद्यार्थियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।प्रदर्शन के दौरान ज्वालापुर पूर्व नगर अध्यक्ष अंकित चौहान, पार्षद सुनील कुमार, लाली, इदरीस मंसूरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, युवा कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष मयंक त्यागी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव एससी विभाग अमित कुमार, शौकत, ऋषभ वशिष्ठ, अयान सैफी, अज्जू, हिमांशु राजपूत, विवेक जगारिया, इलयास इम्मी, जावेद, बबलू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!