उत्तराखंड

IAS दीप्ति सिंह संभालेंगी वक्फ बोर्ड और मदरसा शिक्षा परिषद की अतिरिक्त जिम्मेदारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था करते हुए आईएएस अधिकारी एवं अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक दीप्ति सिंह को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) व उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद, देहरादून के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।विशेष सचिव पराग मधुकर धाकाटे द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ दीप्ति सिंह को तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड वक्फ बोर्ड, देहरादून के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया जाता है।शासन ने स्पष्ट किया है कि इस अतिरिक्त प्रभार के एवज में उन्हें किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन, मानदेय या भत्ता देय नहीं होगा। आदेश में दीप्ति सिंह को निर्देशित किया गया है कि अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत वह इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराएं। शासनादेश की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, कार्मिक विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है।उत्तराखंड शासन के इस निर्णय को अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ बोर्ड और मदरसा शिक्षा परिषद के कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!