अपराधहरिद्वार

“वायरल वीडियो पर त्वरित एक्शन; मासूमों पर डंडे बरसाने वालो पर टूटा कलियर पुलिस का कहर, दो गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर प्रशिक्षु सीओ द्विव्येश उपाध्याय के निर्देशन में गठित टीम ने दिखाई फुर्ती, जेजे एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर: चार मासूम बच्चों पर लाठी-डंडों से कहर बरपाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कलियर पुलिस हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट, धमकी, गाली-गलौज और बंधक बनाकर क्रूरता करने के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर द्विव्येश उपाध्याय ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की। वीडियो की तस्दीक में सामने आया कि ग्राम दरियापुर निवासी मेघराज और महावीर पुत्रगण रामप्रसाद ने कोल्ड ड्रिंक चोरी के आरोप में चार नाबालिग बच्चों को अपने कब्जे में लेकर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, बच्चों को गलत तरीके से बंधक बनाकर उनके प्रति क्रूरता भी बरती गई।इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले में तेजी दिखाते हुए वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों की गहन पड़ताल की। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने बिना देर किए ग्राम दरियापुर निवासी मेघराज व महावीर पुत्रगण रामप्रसाद के खिलाफ थाना पिरान कलियर में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद शहजाद अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मासूम बच्चों के साथ मारपीट, धमकी और क्रूरता जैसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। कार्रवाई में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर द्विव्येश उपाध्याय, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शहजाद अली व हेड कांस्टेबल आनंद सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!