अपराधहरिद्वार

“गौकशी के खिलाफ ‘प्रहार’! मीट की दुकान पर छापेमारी, 150 किलो गौमांस के साथ दो गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर संयुक्त टीम की कार्रवाई, गौवंश संरक्षण स्क्वाड और कलियर पुलिस ने मारा छापा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर; हरिद्वार पुलिस ने गौकशी और अवैध पशु कटान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 किलो गौमांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने मौके से गौमांस के अलावा पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और तराजू भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गौमांस दुकान संचालक द्वारा लाया गया था और उसे कलियर क्षेत्र में बेचने की तैयारी की जा रही थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपदभर में गौकशी, गौतस्करी और अवैध पशु कटान पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल रेंज और कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी।प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कलियर स्थित तेलियों वाली मस्जिद के निकट मुनव्वर उर्फ मन्ना की मीट की दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने दुकान के अंदर दो व्यक्तियों को गौमांस की काट-छांट करते हुए पकड़ा। मौके से करीब 150 किलो गौमांस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरियां, एक चापड़, कांटा तराजू और सात बाट बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि ये गौमांस दुकान संचालक मन्नवर द्वारा लाया गया था।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों अफरोज पुत्र नाजिर निवासी निकट तेलियों वाली मस्जिद, वार्ड नंबर-1 कलियर व कलीम पुत्र वहीद निवासी निकट कुरैशी वाली मस्जिद, वार्ड नंबर-1 कलियर के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शरद सिंह, कांस्टेबल पूरन सिंह दानू, कांस्टेबल प्रवीन कुमार (उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड, गढ़वाल परिक्षेत्र), हेड कांस्टेबल अनीस अहमद व कांस्टेबल प्रकाश मनराल (कोतवाली पिरान कलियर) शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!