अपराधहरिद्वार

“सर्राफा बाजार में दो लाख रुपये की कथित वसूली का आरोप, ज्वैलर्स से मारपीट और जान से मारने की धमकी..

ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग, कई लोगों को किया नामजद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार (ज्वालापुर): ज्वालापुर के सर्राफा बाजार में एक ज्वैलर्स से दो लाख रुपये की कथित वसूली करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ज्वैलर्स बादशाह ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर कई लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। शिकायत के बाद सर्राफा बाजार में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।तहरीर के अनुसार, मिश्रान गली स्थित बादशाह ज्वैलर्स के संचालक का कहना है कि वह आभूषण बनाने का कार्य करते हैं। उनका आरोप है कि नौ जुलाई को एक व्यक्ति, जिसकी पहचान फैजल बंगाली के कारीगर के रूप में बताई गई, उनकी दुकान पर आया और उन्हें एक अंगूठी देने लगा। जब उन्होंने उससे परिचय पूछा तो वह कथित तौर पर भागने लगा। आरोप है कि पकड़ने का प्रयास करने पर उसने हाथापाई की और वहां से भागकर एक अन्य व्यक्ति के यहां छिप गया।पीड़ित का कहना है कि बाद में कुछ लोगों के बीच बातचीत हुई और मामला 40 हजार रुपये में निपटाने की बात कही गई। हालांकि इसके बावजूद विवाद समाप्त नहीं हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद तानाजी, राजा, फैजल और अन्नू ज्वैलर्स की ओर से उन्हें फोन कर अन्नू ज्वैलर्स की दुकान पर बुलाया गया। पीड़ित का आरोप है कि वहां पहुंचने पर उनसे फैजल के कारीगर को दो लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया। जब उन्होंने रुपये देने से इनकार किया तो उनके साथ मारपीट की गई।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उन्हें ज्वालापुर से भगा दिया जाएगा और ऐसे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा कि वह बच नहीं पाएंगे। घटना के बाद पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि तानाजी नामक व्यक्ति के मोबाइल नंबर से उन्हें फोन कर बुलाया गया था। पुलिस को संबंधित मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!