देहरादून

“सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़क पर उतरा ‘सुराज सेवा दल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग बुलंद..

देहरादून में पदयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन, प्रतीकात्मक भीख मांगकर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया रोष..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
देहरादून; भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और कथित धांधली के विरोध में युवाओं के भविष्य को लेकर सियासी तापमान बढ़ता नजर आया। सोनम वांगचुक के जंतर-मंतर पर चल रहे भूख हड़ताल आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने देहरादून की सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली और प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगकर केंद्र सरकार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किशन नगर चौक से इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटालों की भेंट चढ़ रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक पिछले करीब 18 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, बावजूद इसके सरकार इस आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही।रमेश जोशी ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताएं लाखों युवाओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने मांग की कि सभी पेपर लीक और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।प्रदर्शन के दौरान सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। संगठन का कहना था कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है।सुराज सेवा दल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!